8 अगस्त 2014 - 13:41
इराक़ी सेना ने पांच सौ पचास आतंकवादियों को मार गिराया।

सलाहुद्दीन प्रांत और नैनवा में सेना के आप्रेशन में पांच सौ पचास आतंकवादी मारे गए हैं। सूचना के अनुसार इराक़ी सेना ने विभिन्न क्षेत्रों में ऑपरेशन करके एक सौ साठ दाइश के तकफ़ीरियों को मार दिया है।

  • अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः इराक़ी सेना के सूत्रों ने खबर दी है कि सलाहुद्दीन प्रांत और नैनवा में सेना के आप्रेशन में पांच सौ पचास आतंकवादी मारे गए हैं। सूचना के अनुसार इराक़ी सेना ने विभिन्न क्षेत्रों में ऑपरेशन करके एक सौ साठ दाइश के तकफ़ीरियों को मार दिया है। अल-मसलः वेबसाइट के अनुसार बग़दाद, अंबार, सलाहुद्दीन और नैनवा में सेना और दाइश की झड़पों में एक सौ साठ दाइश के तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं। सूचना के अनुसार इराक़ी सेना ने बग़दाद के दक्षिण में अल-लतीफ़िया क्षेत्र में दाइश के ठिकानों पर हमला किया जिसमें सत्तर आतंकवादी मारे गए जिन में इस तकफ़ीरी समूह के तेरह सरग़ना भी शामिल हैं। इधर ख़बर मिली है कि करकूक के शहर तूज़ ख़रमातू में दो कार बम धमाकों में 48 लोग मारे गए और घायल हुए हैं।