8 अगस्त 2014 - 04:19
ग़ज़्ज़ा जंग: 1886 शहीद, 10000 से ज़्यादा घायल।

इस्राईल द्वारा ग़ज़्ज़ा पर थोपी गई लड़ाई में अब तक 1886 फ़िलिस्तीनी शहीद और दस हजार के करीब घायल हो चुके हैं।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः इस्राईल द्वारा ग़ज़्ज़ा पर थोपी गई लड़ाई में अब तक 1886 फ़िलिस्तीनी शहीद और दस हजार के करीब घायल हो चुके हैं। फ़िलिस्तीन अल-यौम न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार ग़ज़्ज़ा के इमरजेंसी मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता अश़रफ़ुल क़ुदरा ने आज कहा कि ग़ज़्ज़ा की मेडिकल स्टाफ़ बुधवार की शाम तक मलबे से शहीदों के शवों को निकालने में व्यस्त रहा है और गुरुवार की सुबह तक ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के हमले के नतीजे में 1886 फ़िलिस्तीनी शहीद और लगभग दस हजार घायल हुए हैं। अशरफ़ुल क़ुदरा ने कहा कि इस्राईल के बर्बर हमलों में 432 बच्चे, 243 महिलाएं और 85 बूढ़े फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं। दूसरी ओर इस्राईल के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के नये हमलों में 64 इस्राईल सैनिक मारे गए और 651 सैनिक घायल हुए हैं जबकि पांच सौ से ज़्यादा ज़ायोनी फिलिस्तीनी रॉकेट हमलों की चपेट में आकर घायल हुए हैं। इस बीच स्वतंत्र सूत्रों ने ज़ायोनी सैनिकों के खिलाफ़ फिलिस्तीनी प्रतिरोध समूहों के हमलों में 150 से ज़्यादा ज़ायोनी सैनिकों की मौत की खबर दी है।