अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः इराक़ के मशहूर सुन्नी मौलाना अहमद अल-कबीसी ने वहाबी विचारधारा और सिद्धांतों वालों आतंकवादी संगठन दाइश को इस्राईल के संगठित षड़यंत्र का हिस्सा बताया है। अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के मशहूर सुन्नी मौलाना अहमद अल-कबीसी ने मूसेल शहर और तकफ़ीरी आतंकवादी समूह दाइश के क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में धार्मिक और पवित्र स्थानों में होने वाले धमाकों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ताकीद की कि तकफ़ीरी आतंकवादी समूह दाइश का सरग़ना अबू बकर बग़दादी इस्राईल का मोहरा है और इस आतंकवादी संगठन को मैदान में लाने का लक्ष्य इस्लाम को नुक़सान पहुंचाना है। इससे पहले कुवैत के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जलील अत्तब्बाख़ ने मिस्र, सीरिया, लेबनान, इराक़ और फिलिस्तीन में उत्पन्न होने वाली परिवर्तनों को अरबी - ज़ायोनी षड़यंत्र बताते हुए कहा था कि सऊदी अरब सहित कुछ अरब देश, बड़ी राशि खर्च कर इलाक़े में सांप्रदायिक तनाव को हवा दे रहे हैं और इसके माध्यम से इस्राईल इलाक़े में अपने लक्ष्यों तक पहुंने की कोशिश कर रहा है।
8 अगस्त 2014 - 03:26
समाचार कोड: 629711
इराक़ के मशहूर सुन्नी मौलाना अहमद अल-कबीसी ने वहाबी विचारधारा और सिद्धांतों वालों आतंकवादी संगठन दाइश को इस्राईल के संगठित षड़यंत्र का हिस्सा बताया है।