अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः सीरिया के शहर अर्रिक़्क़ा में आतंकवादी गुट दाइश और सीरियाई सैनिकों के बीच कई झड़पें हुई हैं।
सीरिया के शहर अर्रिक़्क़ा में आतंकवादी संगठन दाइश और सीरियाई सैनिकों के बीच कई झड़पें हुई हैं। सीरिया में मानवाधिकार संगठन ने कहा है कि आतंकवादी समूह दाइश ने सीरिया के उत्तरी शहर अर्रिक़्क़ा में एक सैनिक छावनी पर हमला कर सेना के 27 लोगों की हत्या कर डाली, जबकि इस हमले में 14 आतंकवादी भी मारे गए हैं।
आतंकवादियों ने इस छावनी पर विस्फोटक से भरे तीन ट्रकों के माध्यम से हमला किया जिससे 27 सीरियाई सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया जबकि सीरियाई सूत्रों के अनुसार सेना ने बहुत बहादुरी से दाइश आतंकवादियों का मुकाबला किया और 14 आतंकवादियों को मार गिराया है।
तकफ़ीरियों ने सैनिकों को मारने के बाद उनके सिर गर्दन से अलग कर दिए।











۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔