8 अगस्त 2014 - 02:26
आतंकवादी मूसेल में महिलाओं का व्यापार कर रहे हैं।

इराक़ी रेड क्रीसेंट ने कल मंगलवार को यह ऐलान किया है कि आतंकवादी गुट दाइश ने इराक़ के नैनवा प्रांत के अल सबाया बाज़ार में अब लड़कियों को बेचना शुरू किया है।

अबनाः विलायत पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी रेड क्रीसेंट ने कल मंगलवार को यह ऐलान किया है कि आतंकवादी गुट दाइश ने इराक़ के नैनवा प्रांत के अल सबाया बाज़ार में अब लड़कियों को बेचना शुरू किया है। रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी रेड क्रीसेंट के प्रवक्ता मोहम्मद अल ख़ेज़ाई ने इस बेशर्मी की सख़्त निंदा करते हुए बताया कि आतंकवादी गुट दाइश ने अब ऐज़दीयों और ईसाई महिलाओं को किडनैप करके बाजारों में बेचना शुरू कर दिया है। अल ख़ेज़ाई ने यह भी खुलासा किया है कि आतंकवादी गुट दाइश ने तलअफ़र हवाई अड्डे से दर्जनों तुर्की, ऐज़दी और ईसाई परिवारों को किडनैप किया फिर उनके मर्दों की हत्या कर दी और औरतों को बेचना शुरू कर दिया। उन्होंने मानवाधिकार संगठनों, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और इराक़ी सरकार से मांग है कि वह नैनवा राज्य में जारी ग़ैर-इंसानी ज़ुल्म व अत्याचार के लिए तुरंत क़दम उठायें।