8 अगस्त 2014 - 02:21
इराक़ में कई आतंकवादी सरग़ना सेना की कार्यवाही में मारे गये।

तकफ़ीरी समूह दाइश के ख़लीफ़ा अबू बकर बग़दादी के सहायक “अबू आला अंबारी” इराक़ी सेना के हवाई हमले में मारा गया है।

अबनाः विलायत पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार तकफ़ीरी समूह दाइश के ख़लीफ़ा अबू बकर बग़दादी के सहायक “अबू आला अंबारी” इराक़ी सेना के हवाई हमले में मारा गया है। इराक़ के अल-आलामुल वतनी सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार यह हमला पिछले बुधवार को अंजाम पाया जिसमें कई तकफ़ीरियों के अलावा अंबारी भी मारा गया है। रिपोर्ट के अनुसार इन हमलों में दाइश दूसरे दो सरग़ना “अबू आला अल अफ़्री” और “अबू हसन अल-सहाबी” भी मारे गए हैं। इराक़ी सूत्रों ने दाइश द्वारा स्थापित की गई तथाकथित शरई अदालत की बिलडिंग पर हुए हमले में अदालत के क़ाज़ी “अबू अनस अल-मुहाजिर” की मौत की खबर दी है। कल कुरदिस्तान सेना पीश्मर्गा ने ऐलान किया था कि उन्होंने मूसेल में दाइश के ठिकानों पर हमले कर इराक़ में मज़हबी इमारतों और धार्मिक स्थलों तथा मज़ारों को ध्वस्त करने वाले दाइश आतंकी सरग़ना “अबू अब्दुर रहमान अमजद” को मार दिया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सेना ने नैनवा राज्य के अल-सईदात और अल-रूबईया इलाक़ों पर दोबारा कंट्रोल हासिल कर लिया है।