अबनाः विलायत पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान की सेना ने देश के पूर्वी सीमावर्ती इलाक़े में स्थित शहर अरसाल में दाइश समूह के हाथों किडनैप किए गए सात लेबनानी सैनिकों को रिहा करवाने के साथ इस शहर के मुख्य स्थानों को आतंकवादियों से ख़ाली करवा लिया है और इस इलाके में किसी हद तक शांति बहाल हो गई है। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि लेबनान की सेना और दाइश आतंकवादी समूह के तत्वों के बीच पांच दिन से जारी संघर्ष के बाद सेना ने इस इलाक़े पर कंट्रोल हासिल कर लिया है और सात लेबनानी सैनिकों को आतंकवादियों के कब्जे से ख़ाली करवा लिया गया है। पिछली रात लेबनानी सेना की कार्रवाई में सोलह आतंकवादी मारे गए थे। हिज़्बुल्ला लेबनान ने अरसाल के इलाक़े में सेना के कामयाब ऑपरेशन पर मुबारकबाद पेश की है।
8 अगस्त 2014 - 02:12
समाचार कोड: 629705
लेबनान की सेना ने देश के पूर्वी सीमावर्ती इलाक़े में स्थित शहर अरसाल में दाइश समूह के हाथों किडनैप किए गए सात लेबनानी सैनिकों को रिहा करवाने के साथ इस शहर के मुख्य स्थानों को आतंकवादियों से ख़ाली करवा लिया है और इस इलाके में किसी हद तक शांति बहाल हो गई है।