8 अगस्त 2014 - 01:52
इराक़, संसद की कार्यवाही रविवार तक के लिए स्थगित।

इराक़ की संसद की कार्यवाही एक बार फिर बिना किसी प्रकार की चर्चा के अगले रविवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

अबनाः इराक़ की संसद की कार्यवाही एक बार फिर बिना किसी प्रकार की चर्चा के अगले रविवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ में संसद की बैठक बृहस्पतिवार की सुबह और दोपहर के बाद हुई जिसके बाद संसद सभापति ने देश के सबसे बड़े धड़े के निर्धारण के लिए होने वाली बैठक को रविवार तक के लिए स्थगित कर दिया।
संसद की कार्यवाही बृहस्पतिवार की सुबह शुरू हुई और बहुत ही सुचारू ढंग से चलती रही और तय यह पाया कि दोपहर के बाद देश के सबसे बड़े गठन के निर्धारण की कार्यवाही राष्ट्रपति फ़ुआद मासूम की उपस्थिति में होगी किन्तु सांसदों के बीच पाये जाने वाले भारी मतभेद के चलते संसद की कार्यवाही को रविवार तक के लिए स्थगित करना पड़ा।
इराक़ के संविधान के आधार पर देश के सबसे बड़े गठबंधन को प्रधानमंत्री चुनने का अधिकार होता है और उसके बाद राष्ट्रपति उसे नये मंत्रीमंडल के गठन का निमंत्रण देता है। इसी प्रकार राष्ट्रपति फ़ुआद मासूम ने संसद सभापति सलीम जबूरी से बंद दरवाज़े के पीछे एक बैठक की जिसका ब्योरा अभी तक सामने नहीं आया है।
दूसरी ओर उत्तरी इराक़ में होने वाले दो कार बम के धमाके में कम से कम 48 लोग हताहत और घायल हुए हैं।
इराक़ के सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि इस हमले में तूज़ ख़ूरमातू में एक इमाम बाड़े को निशाना बनाया गया। इस स्थान पर इराक़ के विस्थापित शरण लिए हुए थे।