अबनाः मिस्र में एक न्यायालय ने इख़्वानुल मुस्लेमीन के 12 समर्थकों को एक पुलिस कर्मी की हत्या के मामले में फांसी की सज़ा सुनायी है।
समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार जीज़ा क्रिमनल कोर्ट ने तुर्रह पुलिस यूनिवर्सिटी में बुधवार को न्यायधीश मोअतज़ ख़फ़्फ़ाजी की अध्यक्षता में करदासा घटना की सुनवाई शुरु की और बारह आरोपियों को फांसी की सज़ा सुनायी। यह ऐसी स्थिति में है कि जीज़ा क्रिमनल कोर्ट ने दस और लोगों को आजीवन कारावास का दंड सुनाया और एक आरोपी को बरी कर दिया।
सुरक्षा कर्मियों पर हमला, पुलिस चौकी पर क़ब्ज़ा और सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुंचाना, दोषियों पर लगाए गए आरोप हैं। करदासा घटना मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के अपदस्थ होने और क़ाहेरा के राबेअतुल अद्विया तथा अन्नहज़ा मैदान पर प्रदर्शनकारियों तथा इख़्वानुल मुस्लेमीन के समर्थकों पर सेना के हमले के बाद घटी।
7 अगस्त 2014 - 15:44
समाचार कोड: 629629
मिस्र में एक न्यायालय ने इख़्वानुल मुस्लेमीन के 12 समर्थकों को एक पुलिस कर्मी की हत्या के मामले में फांसी की सज़ा सुनायी है।