अबनाः ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के आयुक्त ने कहा है कि तेहरान में ब्रिटेन का दूतावास खुलने जा रहा है।
अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने कहा कि तेहरान में ब्रिटेन के दूतावास के खुलने की स्थिति में तेहरान में वीज़े जारी किये जाएं। उन्होंने कहा कि यह बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के संबन्ध में राजदूत से घटाकर प्रभारी राजदूत की नियुक्त के बारे में ईरान की संसद में पास किया गया क़ानून अपने स्थान पर बाक़ी है।
ज्ञात रहे कि ब्रिटेन के वित्त मंत्रालय की ओर से ईरान के केन्द्रीय बैंक को प्रतिबंधित करने के बाद वर्ष 2011 में कुछ ईरानी छात्रों की ओर से तेहरान में स्थित ब्रिटेन के दूतावास के बाहर प्रदर्शन करने के बाद से यह दूतावास बंद पड़ा है। ब्रिटेन की सरकार ने इस कार्यवाही के जवाब में 30 नवंबर 2011 को लंदन में ईरान के दूतावास को बंद कर दिया था।
ईरान और ब्रिटेन के विदेशमंत्रियों की भेंटवार्ता के पश्चात लंदन के अनुरोध पर वर्तमान समय में दोनो देशों में अस्थाई प्रभारी राजूदत का प्रावधान है।
7 अगस्त 2014 - 15:31
समाचार कोड: 629622
ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के आयुक्त ने कहा है कि तेहरान में ब्रिटेन का दूतावास खुलने जा रहा है।