अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः पश्चिमी देश के रहने वाले दाइश वहाबी संगठन के आतंकवादी मोहम्मद हमदूश ने सीरिया में 5 सीरियावासियों की गले रेत कर हत्या कर दी।
स्पेनिश पुलिस और पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों ने 28 वर्षीय हमदूश की पहचान करते हुए कहा है कि वह स्पेनिश शहर अल्फ़नीदक़ का रहने वाला है और उसने स्पेनिश लड़की से शादी कर रखी है।
इस आतंकवादी ने सोशल नेटवर्क पर एक वीडियो क्लिप अपलोड की है जिसमें वह एक बड़े छुरे से सीरिया वासियों के गले काट रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार उसकी पत्नी आसिया भी सीरिया में जाकर आतंकवादियों की मदद कर रही है।
स्पेनिश पुलिस के अनुसार हमदूश ने शादी में अपनी पत्नी को विस्फोटकों की बेल्ट उपहार में दी थी।
स्पेनिश पुलिस ने बताया कि हमदूश सीरिया जाने से पहले कपड़े की दुकान करता था लेकिन सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों ने अपनी ओर उसे आकर्षित कर लिया।

۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔