अबनाः इराक़ की सरकार ने इस देश में सक्रिय दाइश के आतंकवादियों की विदेशी सहायता पर नज़र रखकर उसकी सूचि अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय को देने की योजना बनाई है।
सोमवार को इराक़ के न्यायमंत्री हसन अल शम्मारी कुछ देशों की ओर से दाइश की वित्तीय सहायता के मुद्दे को आगे बढ़ाने और देश में उनके द्वारा किए गए अपराधों पर दस्तावेज़ तैयार करने की योजना का ऐलान किया।
इराक़ के न्यायमंत्री ने कहा कि बग़दाद ने दाइश के आपराधिक कृत्यों की दस्तावेज़ तैयार करने के लिए एक समिति की स्थापना की है जो उनके अपराधों की सूचि तैयार करके अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय को सौंपेगी ताकि उनको की जाने वाली सहायता रोकी जा सके। हसन अल शम्मारी ने कहा कि यह समिति आईसीसी न्यायालय से उन आतंकवादियों के नामों को जंग अपराधियों की सूचि में डालने का अनुरोध करेगी।
ग़ौरतलब कि आतंकवादी संगठन दाइश ने 10 जून को उत्तरी इराक़ के कुछ इलाक़ों पर कंट्रोल कर लिया था जिसके बाद से वह अपने अधीन इलाक़ों में लोगों पर निरंतर अत्याचार कर रहे हैं।
6 अगस्त 2014 - 03:51
समाचार कोड: 629262
इराक़ की सरकार ने इस देश में सक्रिय दाइश के आतंकवादियों की विदेशी सहायता पर नज़र रखकर उसकी सूचि अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय को देने की योजना बनाई है।