6 अगस्त 2014 - 03:32
अफ़ग़ानिस्तान में फ़ायरिंग चार विदेशी सैनिक हताहत।

एक अफ़ग़ान सैनिक ने 4 विदेशी सैनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह घटना स्थानीय समय के अनुसार लगभग 12 बजे की है। मृतकों में 3 अमरीकी सैनिक और एक इटली का जनरल है।

अबनाः एक अफ़ग़ान सैनिक ने 4 विदेशी सैनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह घटना स्थानीय समय के अनुसार लगभग 12 बजे की है। मृतकों में 3 अमरीकी सैनिक और एक इटली का जनरल है। यह घटना राजधानी काबुल के करक़े इलाक़े में एक सैन्य प्रशिक्षण केन्द्र में घटी। अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद विदेशी सेना के गठबन आईएसएएफ़ ने 4 विदेशी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि घटना की जांच के आदेश दे दिये गए हैं।
ग़ौरतलब है कि अफ़ग़ानिस्तान में इससे पहले भी विदेशी सैनिकों पर हमले किये गए हैं जिनमें कई विदेशी सैनिक मारे जा चुके हैं। इस वर्ष अफ़ग़ानिस्तान में 55 विदेशी सैनिक मारे गए हैं जिनमें 38 अमरीकी थे।