अबनाः ग़ज़्ज़ा संकट के बारे में ब्रिटेन की पॉलीसीयों के विरोध में ब्रिटेन की एक मंत्री ने रिज़ाइन दे दिया है।
ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सईदा वारेसी का कहना है कि ग़ज़्ज़ा के संदर्भ में वह ब्रिटेन की पॉलीसीयों का समर्थन नहीं करतीं। उन्होंने अपना रिज़ाइन मंगलवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कैमरोन को भेज दिया है। सईदा वारेसी कंज़रवेटिव पार्टी की चेयर परसन भी रह चुकी हैं।
ट्वीटर पर अपने संदेश में उन्होंने लिखा है कि ग़ज़्ज़ा के बारे में सरकार की पॉलीसीयों का वह अब आगे समर्थन नहीं कर सकतीं। लंदन के महापौर ने सईदा वारेसी के रिज़ाइन पर खेद व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि वह बहुत जल्द हुकूमत में वापस आ जाएंगी।
ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान मूल की सईदा वारेसी, ब्रिटेन की पहली मुस्लिम महिला सांसद हैं। उन्होंने 2010 में ब्रिटेन की संसद के ऊपरी सदन हाउस आफ़ लार्ड्स में प्रवेश किया था। ग़ौरतलब है कि सईदा वारेसी का परिवार वर्ष 1960 में पाकिस्तान से ब्रिटेन गया था।
6 अगस्त 2014 - 03:24
समाचार कोड: 629258
ग़ज़्ज़ा संकट के बारे में ब्रिटेन की पॉलीसीयों के विरोध में ब्रिटेन की एक मंत्री ने रिज़ाइन दे दिया है।