अबनाः इस्राईल की सेना ने ग़ज़्ज़ा जंग के दौरान आयरन डोम की नाकामी को स्वीकार किया है।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल की सेना ने एक रिपोर्ट जारी करके फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं की ओर से अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की ओर दाग़े जाने वाले राकेटों और मिज़ाइलों के मुक़ाबले में आयरन डोम की नाकामी को स्वीकार किया है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ग़ज़्ज़ा जंग के दौरान फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं की ओर से मारे गए 35045 मिज़ाइलों और राकेटों में से मात्र 558 को ही आयरन डोम निष्क्रिय बना सका। इस तरह कहा जा सकता है कि आयरन डोम, फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं की ओर से मारे जाने वाले हर 7 मिज़ाइल में से केवल एक को ही निष्क्रिय बना सका।
इससे पहले इस्राईल के उड्डयन विभाग के प्रमुख ने दावा किया था कि फ़िलिस्तीनियों की ओर से हमारे संवेदनशील इलाक़ों की ओर जो मिज़ाइल मारे गए हैं उनमें से 90 प्रतिशत को आयरन डोम ने निष्क्रिय बना दिया है।
अब इस्राईल की सेना की ओर से आयरन डोम की नाकामी की बात स्वीकार किये जाने के बाद पता चलता है कि यह बयान जनमत को गुमराह करने के उद्देश्य से दिया गया था।
ग़ौरतलब कि इस्राईल ने फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं की ओर से बरसाए जाने वाले मिज़ाइलों से मुक़ाबला करने के लिए आयरन डोम से 700 मिज़ाइलों का प्रयोग किया था जिनपर उसे 35 मिलयन डालर ख़र्च करने पड़े।
ग़ौरतलब कि कुछ दिन पहले इस्राईल के एक रक्षा विशेषज्ञ ने इस्राईल के आयरन डोम की क्षमता के बारे में इस शासन के अधिकारियों के दावे को सबसे बड़ा झूठ बताया था।
6 अगस्त 2014 - 03:14
समाचार कोड: 629256
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल की सेना ने एक रिपोर्ट जारी करके फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं की ओर से अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की ओर दाग़े जाने वाले राकेटों और मिज़ाइलों के मुक़ाबले में आयरन डोम की नाकामी को स्वीकार किया है।