6 अगस्त 2014 - 03:09
ईज़दी समूदाय के लोग कौन हैं?

ईज़दी समूदाय इराक में गैर मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं जिनकी भाषा कुर्दी है। यह लोग इराक के कुर्दिस्तान, तुर्की के कुर्दिस्तान, सीरिया के कुर्दिस्तान तथा अर्मीनिया के कुर्द इलाक़ों तथा जार्जिया की राजधानी के आस पास रहते हैं। इन सभी देशों में ईज़दियों की कुल आबादी पांच लाख बतायी जाती है जिनमें से दो लाख लोग इराक में रहते हैं।

अबनाः ईज़दी समूदाय इराक में गैर मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं जिनकी भाषा कुर्दी है। यह लोग इराक के कुर्दिस्तान, तुर्की के कुर्दिस्तान, सीरिया के कुर्दिस्तान तथा अर्मीनिया के कुर्द इलाक़ों तथा जार्जिया की राजधानी के आस पास रहते हैं। इन सभी देशों में ईज़दियों की कुल आबादी पांच लाख बतायी जाती है जिनमें से दो लाख लोग इराक में रहते हैं।
ईज़दी समूदाय को यज़ीदी या शैतान के पुजारी भी कहा जाता है और कई धर्मों को मिला कर इनका धर्म बनाया गया लेकिन इनकी विचारधारा रहस्मय समझी जाती है और मोर को यह लोग अत्याधिक पवित्र मानते हैं और कहते हैं कि यह फरिश्तों का सरदार है और इन के धर्म में शैतान का नाम लेना सही नहीं हैं क्योंकि वह फरिश्तों का सरदार है और जब अल्लाह का हुक्म न मानने की वजह से उसे जहन्नम में डाल दिया गया लेकिन सात हज़ार वर्ष तौबा के बाद अल्लाह ने उसकी तौबा कूबूल की और उसे फरिश्तों का सरदार बना दिया।
कुछ इतिहासकारो का कहना है कि यह धर्म इस्लाम से भी पहले का है लेकिन अधिकतर लोग यह मानते हैं कि यह धर्म पांचवी हिजरी कमरी में अर्थात एक हज़ार वर्ष पहले बनाया गया।