6 अगस्त 2014 - 02:57
संजार पर पीशमर्गा का दोबारा कंट्रोल।

इराक के कुर्दिस्तान इलाक़े की सेना पीशमर्गा ने ईज़दियों के शहर संजार पर इराकी एयर फ़ोर्स की मदद से दोबारा कंट्रोल कर लिया है।

अबनाः इराक के कुर्दिस्तान इलाक़े की सेना पीशमर्गा ने ईज़दियों के शहर संजार पर इराकी एयर फ़ोर्स की मदद से दोबारा कंट्रोल कर लिया है।
इराक़ के नैनवा प्रांत के संजार, ज़मार और मूसिल शहरों में ईज़दी समुदाय के लगभग 40000 लोगों का दाइश ने नाकेबंदी कर ली थी और वहां पर तैनात इराकी कुर्दिस्तान की सेना बिना किसी झड़प के पीछे हट गई जिसके कारण इन शहरों पर दाइश ने आसानी से क़ब्ज़ा कर लिया था।
इस शहर के यह लोग पहाड़ी इलाक़ों में फंसें हैं और उनके पास खाने-पीने की चीज़े भी नहीं हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से दस या बारह लोग खाना और पानी न मिलने के कारण पहाड़ों में मर चुके हैं।