4 अगस्त 2014 - 19:24
संयुक्त राष्ट्र संघ के 9 कर्मचारी इस्राईली हमले में हताहत।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने ऐलान किया है कि ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमले में उसके 9 कर्मचारी मारे गए हैं।

अबनाः संयुक्त राष्ट्र संघ ने ऐलान किया है कि ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमले में उसके 9 कर्मचारी मारे गए हैं।
फ़िलिस्तीनी शर्णार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्रसंघ की एजेन्सी UNRWA ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले छह वर्षों के दौरान ग़ज़्ज़ा पर यह तीसरी बार विध्वंसकारी हमले है जिसमें आम लोगों के साथ ही संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों भी लक्ष्य बने हैं। संस्था के अधिकारी राबर्ट टर्नर ने कहा है कि स्टाफ के सदस्यों को खो देना ऐसी त्रासदी है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। हम शुरू से ही समस्त पक्षों से लगातार कह रहे हैं कि सैन्य लक्ष्यों पर हमले के समय पूरी तरह से निष्पक्षता का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि हमने अपने संस्थान के बारे में पहले से इस्राईल को सूचित कर दिया था और उसके पास इसकी जानकारी है। अब पता नहीं इसके बावजूद राष्ट्र संघ के संस्थान पर हमले की घटनाएं क्यों दोहराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बात मेरी समझ में नहीं आ रही है।
ग़ौरतलब है कि रविवार को इस्राईल की सेना ने रफ़ह में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा संचालित एक स्कूल पर हमले किया था जिसमें 10 फ़िलिस्तीनी शहीद और दसियों अन्य घायल हो गए।