अबनाः राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि फ़िलिस्तीन की बेगुनाह जनता पर इस्राईल के अत्याचारों को रुकवाने और ग़ज़्ज़ा की नाकेबंदी को ख़त्म करने के उद्देश्य से नन अलाइंड मूव्मेंट की हुकूमतों से संयुक्त राष्ट्र संघ पर ज़्यादा से ज़्यादा दबाव डालने की अपील की है।
डा. हसन रूहानी ने तेहरान में सोमवार की सुबह नन अलाइंड मूव्मेंट में फ़िलिस्तीन समिति के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में ग़ज़्ज़ा के सिलसिले में सिक्योरिटी काउंसिल की भूमिका की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी काउंसिल की इसी अनदेखी ने ही इस्राईल को फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध अत्याचार करने के लिए गुस्ताख़ बना दिया है। राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि इस्राईल, फ़िलिस्तीनियों का जनसंहार करके उनके लिए बहुत नाज़ुक हालात पैदा करने की कोशिश में है। उन्होंने इस ओर इशारा करते हुए कि ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनियों के अत्याचारों को रुकवाने के लिए नन अलाइंड मूव्मेंट को अपनी कोशिश करने चाहिए कहा कि ग़ज़्ज़ा संकट के संबन्ध में संयुक्त राष्ट्र संघ की सिक्योरिटी काउंसिल की नाकामी और अनदेखी इस परिषद में अन्याय का प्रतीक है।
4 अगस्त 2014 - 19:24
समाचार कोड: 628951
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि फ़िलिस्तीन की बेगुनाह जनता पर इस्राईल के अत्याचारों को रुकवाने और ग़ज़्ज़ा की नाकेबंदी को ख़त्म करने के उद्देश्य से नन अलाइंड मूव्मेंट की हुकूमतों से संयुक्त राष्ट्र संघ पर ज़्यादा से ज़्यादा दबाव डालने की अपील की है।