अबनाः सलफ़ी वहाबी आतंकवादी संगठन दाइश नें अबू बकर बग़दादी की ख़िलाफ़त को बैतुल मुक़द्दस और फ़िलिस्तीन की आज़ीद से महत्वपूर्ण बताया है। दाइश के इस दृष्टिकोण से स्पष्ट हो गया कि आतंकवादी संगठन की ख़िलाफ़त अमरीका और इस्राईली की प्लानिंग के अनुसार है जो मुसलमानों का ध्यान बैतुल मुक़द्दस से हटाना चाहते हैं।
दाइश का कहना है कि बग़दाद की आज़ादी बैतुल मुक़द्दस की आज़ादी से ज़्यादा महत्वपूर्ण है और बग़दाद की आज़ादी के बाद दमिश्क़ को आज़ाद कर के फिर कहं फ़िलिस्तीन के मुद्दे को देखा जाएगा। स्पष्ट रहे कि आतंकी संगठन दाइश नें पिछले दिनों ही अबू बकर बग़दादी को अपना ख़लीफ़ा नियुक्त करते हुए सभी मुसलमानों पर ज़ोर दिया है कि वह अबू बकर बग़दादी की ख़िलाफ़त को स्वीकार कर लें। अहले सुन्नत के बड़े उलमा नें अबू बकर बग़दादी की ख़िलाफ़त को इस्लाम विरोधी बताते हुए कहा कि यह संगठन इस्लामी नहीं है।
4 अगस्त 2014 - 12:06
समाचार कोड: 628865
सलफ़ी वहाबी आतंकवादी संगठन दाइश नें अबू बकर बग़दादी की ख़िलाफ़त को बैतुल मुक़द्दस और फ़िलिस्तीन की आज़ीद से महत्वपूर्ण बताया है।