3 अगस्त 2014 - 18:16
तेहरान में फ़िलिस्तीन कमेटी की बैठक कल।

ईरान के उपविदेशमंत्री ने कहा है कि सोमवार को तेहरान में फिलिस्तीन समिति की बैठक होगी जिसमें गज्जा पट्टी के परिवर्तनों की समीक्षा की जायेगी।

अबनाः ईरान के उपविदेशमंत्री ने कहा है कि सोमवार को तेहरान में फिलिस्तीन समिति की बैठक होगी जिसमें गज्जा पट्टी के परिवर्तनों की समीक्षा की जायेगी।
सैयद अब्बास इराक़ची ने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन में फिलिस्तीन समिति की सोमवार को बैठक होगी जिसमें विभिन्न पहलुओं से गज्जा पट्टी के परिवर्तनों की समीक्षा की जायेगी। अब्बास इराकची ने कहा कि विश्व के ३० से अधिक देशों के प्रतिनिधि फिलिस्तीन समिति की बैठक में भाग लेंगे।
ईरान के उपविदेशमंत्री ने कहा है कि अफ्रीका और एशिया के २० दूसरे देश भी तेहरान में होने वाली बैठक में भाग लेगें। गुट निरपेक्ष आंदोलन में १३ देश फिलिस्तीन समिति के सदस्य हैं। फिलिस्तीन, अलजीरिया, मिस्र, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाव्बे, जाम्बिया, मलेशिया,इंडोनेशिया, बांग्लादेश, भारत, कोलंबिया और क्यूबा फिलिस्तीन कमेटी के सदस्य हैं।