अबनाः ईरान के चार सौ से ज़्यादा पत्रकारों ने ग़ज़्ज़ा जाने की तत्परता दर्शाई है। इन पत्रकारों ने ग़ज़्ज़ा की पीड़ित जनता पर इस्राईल के अपराधों को कवरेज देने के लिए अपनी तत्परता की ऐलान किया है और हस्ताक्षर अभियान चलाया है।
ईरान के पत्रकारों ने अपने बयान में कहा है, “ ग़ज़्ज़ा के पीड़ितों पर ज़ायोनियों के बर्बरतापूर्ण अपराध और सभी मानवीय मूल्यों के अपमान तथा निर्दोष फ़िलिस्तीनी बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के जनसंहार और फिर इस पर पश्चिमी दुनिया तथा निर्लज्ज अरब शासकों की आपराधिक ख़ामोशी ने पश्चिमी सभ्यता के क्रूर चेहरे को विश्व जनमत के सामने पेश किया है।”
ईरानी पत्रकारों के बयान में आगे आया है, “ हम ईरान के पत्रकार ईरान के मुसलमान राष्ट्र की ओर से जो विश्व के पीड़ितों का सदैव समर्थक रहा है, संबंधित अधिकारियों से समन्वय बन जाने की स्थिति में ग़ज़्ज़ा जाने के लिए तय्यार हैं ताकि ग़ज़्ज़ा की पीड़ित जनता पर ज़ायोनियों के अपराध के व्यापक आयाम और मानव त्रासदी की वास्तविकता से विश्ववासियों को अवगत कराएं।
3 अगस्त 2014 - 18:16
समाचार कोड: 628709
ईरान के चार सौ से ज़्यादा पत्रकारों ने ग़ज़्ज़ा जाने की तत्परता दर्शाई है। इन पत्रकारों ने ग़ज़्ज़ा की पीड़ित जनता पर इस्राईल के अपराधों को कवरेज देने के लिए अपनी तत्परता की ऐलान किया है और हस्ताक्षर अभियान चलाया है।