3 अगस्त 2014 - 18:14
इस्राईल द्वारा जान कैरी की जासूसी का ख़ुलासा।

स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन और इस्राईल के बीच पूरी वार्ता प्रक्रिया के दौरान अमरीकी विदेश मंत्री जान केरी की इस्राईल जासूसी करवाता रहा।

अबनाः स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन और इस्राईल के बीच पूरी वार्ता प्रक्रिया के दौरान अमरीकी विदेश मंत्री जान केरी की इस्राईल जासूसी करवाता रहा।
जर्मन पत्रिका श्पेगल ने वार्ता प्रक्रिया के दौरान इस्राईल द्वारा अमरीकी विदेश मंत्री जान केरी की जासूसी और उनकी टेलीफ़ोनी बातचीत के रिकार्ड कराए जाने की सूचना दी है।
ग़ज़्ज़ा के संबंध में वाशिंग्टन की इच्छा का पालन करने से इंकार के कारण तेल अबिब-वाशिंग्टन संबंधों में किसी सीमा तक तनाव पैदा होने के बीच श्पेगल ने जान केरी की इस्राईली गुप्तचर तंत्र द्वारा जासूसी कराए जाने की घटना से पर्दा उठाया है।
श्पिगल के अनुसार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए जान केरी के मध्यपूर्व के दौरे के समय इस्राईली गुप्तचर तंत्र उनकी टेलीफ़ोनी बातचीत को निरंतर रेकार्ड कर सुनता रहा। जान केरी साठगांठ वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अपने मध्यपूर्व के दौरे के समय इस्राईली और स्वशासित फ़िलिस्तीनी अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में थे।
श्पिगल के अनुसार जान केरी की जासूसी कराए जाने के प्रकरण के सामने आने से वाशिंग्टन और तेल अबिब के बीच मौजूद तनाव और बढ़ जाएगा।