अबनाः सऊदी राजा शाह अब्दुल्लाह ने कहा कि ग़ज़्ज़ा में जो कुछ हो रहा है वह सामूहिक नरसंहार और मानवता के विरुद्ध जंग है।
उन्होंने सामूहिक नरसंहार का निशाना बनने वाले फ़िलिस्तीनियों से एकजुटता जताई और कहा कि यह मानवता के विरुद्ध युद्ध है। शुक्रवार को दोपहर बाद दिए गए बयान में सऊदी राजा ने ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल हमलों पर अरब सरकारों और विश्व समुदाय की ख़ामोशी की निंदा करते हुए कहा कि इस ख़ामोशी का कोई औचित्य नहीं है और यह एसी पीढ़ी के सामने आने का कारण बनेगी जिसका हिंसा के अलावा किसी चीज़ में कोई विश्वास नहीं होगा और जो शांति को ख़ारिज कर देगी तथा सभ्यताओं के बीच बातचीत के बजाए टकराव की बात करेगी लेकिन उन्होंने इस्राईल का नाम लेने की हिम्मत नहीं की।
टीकाकार सऊदी अरब के इस बयान को बहुत देर से आने वाला अपर्याप्त बयान ठहरा रहे हैं।
3 अगस्त 2014 - 17:32
समाचार कोड: 628702
सऊदी राजा शाह अब्दुल्लाह ने कहा कि ग़ज़्ज़ा में जो कुछ हो रहा है वह सामूहिक नरसंहार और मानवता के विरुद्ध जंग है।