2 अगस्त 2014 - 19:09
अमरीकी कांग्रेस में इस्राईल को सहायता का बिल पारित।

अमरीकी कांग्रेस ने जुमे को इस्राईल को 22 करोड़ 50 लाख डालर की आपात सहायता के बिल को पास कर दिया है जिस पर अमरीकी राष्ट्रपति की दस्तख़त होना बाक़ी थी। यह मदद आयरन डोम तंत्र को इंटरसेप्टर मीसाइल मुहैया कराने के लिए है।

अबनाः अमरीकी कांग्रेस ने जुमे को इस्राईल को 22 करोड़ 50 लाख डालर की आपात सहायता के बिल को पास कर दिया है जिस पर अमरीकी राष्ट्रपति की दस्तख़त होना बाक़ी थी। यह मदद आयरन डोम तंत्र को इंटरसेप्टर मीसाइल मुहैया कराने के लिए है।
फ़िलिस्तीनियों के आपात सेवा विभाग के प्रवक्ता अशरफ़ अलक़दरह ने कहा कि जुमे को तीन दिवसीय संघर्ष विराम के विफल होने के बाद से ग़ज़्ज़ा पर इस्राइली फ़ौज के बर्बरतापूर्ण हमलों में कम से कम 107 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं। 8 जुलाई से ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के बर्बरतापूर्ण हमलों में अब तक 1650 फ़िलिस्तीनी शहीद और लगभग 9000 घायल हुए हैं। जबकि इस दौरान इस्राईल के 63 सैनिक और 3 आम इस्राईली मारे गए। इस्राईली फ़ौज ने कहा कि उसके दो सैनिक रफ़ह के निकट उस घटना में मारे गए जिसमें उसका एक सैनिक लापता हो गया है।