2 अगस्त 2014 - 19:09
इस्राईलः दुनिया को हमारी सराहना करना चाहिए।

अमरीका में इस्राईल के राजदूत ने कहा है कि विश्व को हमारी सराहना करना चाहिए क्योंकि हम गज़्ज़ा ज़्यादा आम नागरिकों को नहीं मार रहे हैं।

अबनाः अमरीका में इस्राईल के राजदूत ने कहा है कि विश्व को हमारी सराहना करना चाहिए क्योंकि हम गज़्ज़ा ज़्यादा आम नागरिकों को नहीं मार रहे हैं।
इस्राईली राजदूत रान ड्रमर ने कहा " दुनिया को हमारी तारीफ करनी चाहिए क्योंकि हम गज्जा पर हमले के दौरान आम नागरिक की सुरक्षा के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं अलबत्ता गलतियां भी हो जाती हैं किंतु आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम जो कर रहे हैं वह दुनिया में कोई नहीं करता। "
इस्राईली राजदूत का यह बयान ऐसी स्थिति में आया है कि जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि गज़्ज़ा पर इस्राईली हमलों में अस्सी प्रतिशत से अधिक आम नागिरक मारे जा रहे हैं।