अबनाः नन अलाइंड मूव्वमेंट में फिलिस्तीन कमेटी के सदस्य देशों के विदेशमंत्री चार अगस्त को तेहरान में बैठक करेंगे।
गज्जा पट्टी के हालिया परिवर्तनों और निहत्थे फिलिस्तीनियों के विरुद्ध जायोनी शासन के अपराधों के संदर्भ में फिलिस्तीन कमेटी की बैठक ४ अगस्त को तेहरान में आयोजित होगी। इस एक दिवसीय बैठक में फिलिस्तीन कमेटी के सदस्यों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
अलजीरिया, बांग्लादेश, क्यूबा, मिस्र, भारत, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया,फिलिसतीन, जिम्बाव्वे, इंडोनेशिया, मलेशिया, कोलंबिया और ईरान नन अलाइंड मूव्वमेंट में फिलिस्तीन कमेटी के सदस्य देश हैं। आठ जुलाई से जायोनी शासन के गज्जा पट्टी पर हमला आरंभ हुए हैं जिसमें अब तक लगभग १६७० फिलिस्तीनी शहीद और कम से कम ९००० घायल हो चुके हैं।
2 अगस्त 2014 - 19:09
समाचार कोड: 628438
नन अलाइंड मूव्वमेंट में फिलिस्तीन कमेटी के सदस्य देशों के विदेशमंत्री चार अगस्त को तेहरान में बैठक करेंगे।