अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः इराक़ के अंबार प्रांत के फ़ल्लूजा शहर में मार्टर गोले से हुए हमले में एक आम नागरिक की मौत और तीन अन्य घायल हुये हैं। अंबार प्रांत के अर्रोमादी शहर के उत्तर में 12 मार्टर गोले लगे जिसमें छह आम नागरिक घायल हुए और कई घर ध्वस्त हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी हैं।
इराक़ के पूर्वी प्रांत दियाला में इराक़ी फ़ौज ने दाइश के ठिकानों को हेलीकाप्टर से निशाना बनाया जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। इसी प्रकार बग़दाद सौ किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित मेक़दादिया में दो हमलों में दो आम नागरिक मारे गये हैं और एक अन्य घायल हुए।
2 अगस्त 2014 - 18:35
समाचार कोड: 628427
इराक़ के अंबार प्रांत के फ़ल्लूजा शहर में मार्टर गोले से हुए हमले में एक आम नागरिक की मौत और तीन अन्य घायल हुये हैं।