अबनाः इस्राईल ने जुमे को ग़ज़्ज़ा के कुछ इलाक़ों पर हमला करके 72 घंटे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के जंगी जहाज़ों और हैलीकॉप्टरों ने जुमे को दक्षिणी ग़ज़्ज़ा पर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इस हमला में 5 फिलिस्तीनी शहीद और 24 घायल हुए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संघर्ष विराम के ऐलान के बाद कुछ फ़िलिस्तीनी रफ़ह में अपने घरों की ओर जा रहे थे तभी इस्राईल के जहाज़ों ने हमला कर दिया। घायलों को ग़ज़्ज़ा के दारुश्शेफ़ा अस्पताल में भर्ती करा गया है।
2 अगस्त 2014 - 18:26
समाचार कोड: 628425
इस्राईल ने जुमे को ग़ज़्ज़ा के कुछ इलाक़ों पर हमला करके 72 घंटे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।