2 अगस्त 2014 - 17:29
एक दिन में 13 बच्चों को मारने पर इस्राईली सैनिक को गर्व।

एक इस्राइली स्नाइपर ने परिवेष्टन से घिरे ग़ज़्ज़ा पर इस्राइली सेना के हमलों के बीच इस बात को स्वीकार किया कि उसने ग़ज़्ज़ा में एक दिन में तेरह फ़िलिस्तीनी बच्चों को जान से मारा है।

अबनाः एक इस्राईली शूटर ने नाकेबन्दी से घिरे ग़ज़्ज़ा पर इस्राइली फ़ौज के हमलों के बीच इस बात को स्वीकार किया कि उसने ग़ज़्ज़ा में एक दिन में तेरह फ़िलिस्तीनी बच्चों को जान से मारा है।
डेविड ओवादिया नामक इस इस्राइली शूटर ने इंस्टग्राम में अपने अकाउंट पर शूटर राइफ़ल पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर जारी की। उसकी यह तस्वीर नामालूम हैकरों के एक गुट ने पूरी तरह मिटा दी। यह गुट पिछले दो साल में इस्राइली वेबसाइटों पर सैकड़ों बार हमले कर चुका है।
यह ऐसी स्थिति में है जब तेला अवीव का दावा है कि उसकी फ़ौज हमास के संघर्षकर्ताओं को निशाना बना रही है और उसने नाकेबन्दी से घिरे ग़ज़्ज़ा में मरने वालों की बढ़ती संख्या में कोलैट्रल डैमेज की संज्ञा दी है।
ग़ज़्ज़ा पर इस्राइली फ़ौज के आठ जुलाई से जारी हमले में अब तक 300 से ज़्यादा बच्चे शहीद हुए हैं जबकि कुल शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 1370 पहुंच गयी है और हज़ारों घायल हुए हैं।