2 अगस्त 2014 - 17:24
इराक़ में आतंकी घटनाओं में कई पुलिस वाले हताहत।

बग़दाद में ज़लूईया शहर में आतंकवादी गुट दाइश के आतंकवादियों और इराक़ी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ के बीच झड़पों में एक पुलिस वाले की मौत और तीन अन्य घायल हो गये जबकि 10 आतंकवादी भी मारे गए।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः इराक़ में बम विस्फ़ोटों में चार पुलिस वाले मारे गये हैं और ग्यारह अन्य घायल हुए। इराक़ी पुलिस के अनुसार बग़दाद में ज़लूईया शहर में आतंकवादी गुट दाइश के आतंकवादियों और इराक़ी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ के बीच झड़पों में एक पुलिस वाले की मौत और तीन अन्य घायल हो गये जबकि 10 आतंकवादी भी मारे गए।
इसी प्रकार बग़दाद के उपनगरीय इलाक़े में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी के पास हुये बम धमाके में एक पुलिस अफ़सर और तीन पुलिस वाले घायल हो गए।