अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः इराक़ के टीवी चैनल आफ़ाक़ुल इराक़ ने रिपोर्ट दी है कि मूसेल में दाइश वहाबी टोले ने अब क़ुरआन का भी अपमान शुरू कर दिया है. दाइश के आतंकी तत्वों ने क़ुरआन की कुछ आयतों को क़ुरआन से मिटाना शुरू कर दिया है।
इस टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार दाइश नामक आतंकवादी टोला इस बात का दावेदार है कि वह क़ुरआने करीम की उन आयतों को मिटाना चाहता है जो मुसलमान उलमा के माध्यम से दूसरे धर्मों जैसे ईसाई और यहूदी धर्म के बारे में विकृत की गई हैं।
इस रिपोर्ट के अनुसार दाइश कुरआने करीम के सूरा-ए- काफ़ेरून और आयते ततहीर को कुरआन से मिटाना चाहता है।
गौरतलब है कि तकफ़ीरी टोला दाइश ऐसे में कुरआन का अपमान कर रहा है कि इससे पहले मूसेल में स्थित सभी नबियों के मज़ारों, मस्जिदों और इमाम बारगाहों को ध्वस्त कर चुका है।
1 अगस्त 2014 - 18:21
समाचार कोड: 628197
इराक़ के टीवी चैनल आफ़ाक़ुल इराक़ ने रिपोर्ट दी है कि मूसेल में दाइश वहाबी टोले ने अब क़ुरआन का भी अपमान शुरू कर दिया है. दाइश के आतंकी तत्वों ने क़ुरआन की कुछ आयतों को क़ुरआन से मिटाना शुरू कर दिया है।