31 जुलाई 2014 - 15:25
ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली हमलों को अरब देशों का समर्थन प्राप्त है।

इस्राईल के पूर्व राष्ट्रपति शिमोन पेरिज़ ने खुलासा किया है कि इस ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली हमलों को अरब देशों का समर्थन हासिल है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबनाः इस्राईल के पूर्व राष्ट्रपति शिमोन पेरिज़ ने खुलासा किया है कि इस ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली हमलों को अरब देशों का समर्थन हासिल है।
अल आलम टीवी चैनल ने इस्राईली रेडियो के हवाले से रिपोर्ट दी है कि शिमोन पेरिज़ ने बेअर सबअ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अरब देश, फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध को अलग थलग करने की कोशिश कर रहे हैं। उसने दावा किया है कि ग़ज़्ज़ा के विरुद्ध लडाई में वह अपने लक्ष्य हासिल कर चुके हैं और अब इस जंग को ख़त्म करना चाहेंगे।

पेरिज़ का यह बयान ऐसी स्थिति में सामने आया है कि ज़ायोनी शासन को इस जंग में भारी जानी व माली नुक़सान का सामना हुआ है। इस्राईली फ़ौज पिछले चौबीस दिनों से लगातार ग़ज़्ज़ा पर ज़मीनी, हवाई और समुद्री हमले कर रही है। इन हमलों में 1364 फ़िलिस्तीनी शहीद और 7680 घायल हो चुके हैं जबकि लाखों लोग बेघर हुए हैं। इन हमलों में अधिकतर मरने वाले महिलाएं और बच्चे हैं।

इसे भी पढ़ें

click   अरब देशों को आयतुल्लाह ख़ामेनई की चेतावनी।