30 जुलाई 2014 - 18:58
दाइश के आतंकवादी मूसेल की सड़कों से ग़ायब।

इराक़ के शहर मूसेल में तकफ़ीरी आतंकवादी समूह दाइश का मुकाबला करने के लिए सार्वजनिक कमेटियां गठित किए जाने के बाद दाइश के आतंकवादी मूसेल की सड़कों से ग़ायब हो गए हैं।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः इराक़ के शहर मूसेल में तकफ़ीरी आतंकवादी समूह दाइश का मुकाबला करने के लिए सार्वजनिक कमेटियां गठित किए जाने के बाद दाइश के आतंकवादी मूसेल की सड़कों से ग़ायब हो गए हैं। कल अल-इराक़ समाचार एजेंसी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सार्वजनिक समितियों के गठन और दाइश के तकफ़ीरियों पर हमलों के बाद दाइश के आतंकी मूसेल की सड़कों से ग़ायब हो गए हैं और उन्हें ज्यादातर सरकारी इमारतों के आसपास देखा जा सकता है। तकफ़ीरी आतंकवादियों के हाथों मूसेल के पवित्र स्थानों की शहादत के बाद सार्वजनिक कमेटियों का गठन हुआ है। ग़ौरतलब है कि दाइश के आतंकवादी वहाबी विचारधारा के मानने वाले हैं।