30 जुलाई 2014 - 18:58
इराक़ से 10000 ईसाई नागरिकों का लेबनान की ओर पलायन।

मूसेल शहर में दाइश आतंकवादियों ने इस शहर के ईसाइयों को धमकी दी है कि या तो वह जबरन टैक्स दें या ज़ोर ज़बरदस्ती इस्लाम स्वीकार कर लें या मूसेल से निकल जाएँ।

अहले बैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः नून न्यूज़ एजेंसी के अनुसार मूसेल शहर में दाइश आतंकवादियों ने इस शहर के ईसाइयों को धमकी दी है कि या तो वह जबरन टैक्स दें या ज़ोर ज़बरदस्ती इस्लाम स्वीकार कर लें या मूसेल से निकल जाएँ। उनकी धमकियों के बाद मूसेल के दस हज़ार ईसाइयों ने अपना घर बार छोड़कर लेबनान की ओर पलायन कर दिया है। मूसेल पर दाइश के क़ब्ज़े के बाद से हजारों ईसाई अपना घर बार छोड़ कर अन्य देशों और इराक़ के दूसरे शहरों की ओर चले गए हैं। ग़ौरतलब है कि तकफ़ीरी आतंकवादियों ने मूसेल में बहुत से इस्लामी पवित्र स्थलों को ध्वस्त करने के साथ साथ ईसाइयों के गिरजाघरों को भी ध्वस्त कर दिया है और हाल ही में मूसेल के सबसे बड़े चर्च में आग लगा दी थी।