अबनाः इस्राईली दरिंदों नें हमास के लीडर और पूर्व प्रधानमंत्री इस्माईल हनिया के घर पर भी बमबारी की, घर ख़ाली होने की वजह से कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ है। इसके अलावा इस्राईल नें हमास के समर्थक टीवी चैनल अल अक़सा की बिल्डिंग को भी अपना निशाना बनाया।
ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी फ़ौजियों की तरफ़ से फ़िलिस्तीनियों का नरसंहार जारी है, आज होने वाले हमलों में 113 और फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया गया है। ग़ज़्ज़ा पट्टी न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली फ़ौज की बमबारी से आज के दिन अब तक 113 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं जिसके बाद शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनयों की संख्या 1200 से ज़्यादा हो गई है। ज़ायोनी दरिंदों नें हमास के लीडर और पूर्व प्रधानमंत्री इस्माईल हानिया के घर पर भी बमबारी की, घर ख़ाली होने की वजह से कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ है। इसके अलावा इस्राईल नें हमास के समर्थक टीवी चैनल अल अक़सा की बिल्डिंग को भी अपना निशाना बनाया। ईदुल फ़ित्र के दिन ग़ज़्ज़ा में एक पार्क पर इस्राईली हमलों में 8 बच्चों समेत 10 फ़िलिस्तीनी नागरिकों की शहादत के बाद एक इस्राईली गाँव पर हमला कर दिया, जिसमें 4 ज़ायोनियों की मौत हो गई, जिसके बाद ग़ज़ा में जारी ख़ूँरेज़ी में मरने वाले यहूदियों की संख्या 57 हो गई है।
हमास के भरपूर जवाब पर इस्राईली प्रधानमंत्री नितेन याहू नें ग़ज़्ज़ा पर अपने हमले लम्बे समय तक जारी रखने की धमकी दे दी है। अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि हम अपने नागरिकों, फ़ौजियों और बच्चों को सुरक्षा सम्बंधी पॉलिसी की सफलता तक हमले जारी रखेंगे।
30 जुलाई 2014 - 18:00
समाचार कोड: 627833
इस्राईली दरिंदों नें हमास के लीडर और पूर्व प्रधानमंत्री इस्माईल हनिया के घर पर भी बमबारी की, घर ख़ाली होने की वजह से कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ है। इसके अलावा इस्राईल नें हमास के समर्थक टीवी चैनल अल अक़सा की बिल्डिंग को भी अपना निशाना बनाया।