ग़ज़्ज़ा में ईद के दिन भी हर तरफ़ ख़ून ही ख़ून था और ईद के दिन भी ग़ज़्ज़ा के लोग लाशें उठाते रहे। अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार ग़ज़्ज़ा में जारी ज़ायोनी बर्बरता में 10 और फिलिस्तीनी शहीद और कई अन्य घायल हो गए हैं। ग़ज़्ज़ा में पिछले 21 दिनों से जारी बर्बरता और निर्दयता में अब तक 1060 से अधिक निहत्थे फिलिस्तीनी शहीद जबकि 6 हजार से अधिक घायल हो चुके हैं। शहीद और घायल होने वालों में अधिक संख्या महिलाओं और बच्चों की हैं। उधर गज़्ज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संघर्ष विराम के दौरान होने वाले राहत कार्यों के दौरान इस्राईली बमबारी का निशाना बनने वाली इमारतों के मलबे से 150 से अधिक शव बरामद हुए हैं।
28 जुलाई 2014 - 18:18
समाचार कोड: 627542
ग़ज़्ज़ा में ईद के दिन भी हर तरफ़ ख़ून ही ख़ून था और ईद के दिन भी ग़ज़्ज़ा के लोग लाशें उठाते रहे।