28 जुलाई 2014 - 17:56
इराक में आतंकवादी गिरोह दाइश के विरुद्ध सेना और पुलिस का संयुक्त अभियान।

इराक़ के दियाला प्रांत के पुलिस प्रमुख ने बल देकर कहा है कि हमरीन क्षेत्र को आतंकवादियों से मुक्त कर दिए जाने तक ऑपरेशन जारी रहेगा।

अबना: इराक़ के दियाला प्रांत के पुलिस प्रमुख ने बल देकर कहा है कि हमरीन क्षेत्र को आतंकवादियों से मुक्त कर दिए जाने तक ऑपरेशन जारी रहेगा। दूसरी ओर दाइश ने अपने सैकड़ों आतंकवादियों को जो विभिन्न देशों से संबंध रखते हैं, सीरिया से इराक़ में दाखिल कर दिया है। इस बीच इराकी सैनिकों ने दाइश के तथाकथित मुफ्ती को करकूक क्षेत्र के हुवैजह में मार दिया है। इराक़ी सेना ने हुवैजह शहर की कुद्दूस मस्जिद में दाइश के मुफ्ती दनदहुल हलबी का सुराग़ मिलने के बाद जो वांटेड अपराधी था घेर लिया और फिर उसे उसके चार साथियों के साथ मार गिराया।