अबनाः ईरान के राष्ट्रपति डॉ. हसन रूहानी ने इस्लामी देशों के प्रमुखों को ईद फ़ित्र की मुबारक बाद पेश की है। डॉ. हसन रूहानी ने इस्लामी देशों के प्रमुखों, हुकूमतों और राष्ट्रों के नाम एक संदेश में ईद फ़ित्र की बधाई देते हुए कहा है कि बड़े अफ़सोस की बात है कि रमज़ानुल मुबारक में, कि जो वास्तव में अम्न व रहमत का महीना है, एक ओर ग़ज़्ज़ा में निहत्थे फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईल ने बर्बर अत्याचार जारी रखे हुये है और दूसरी ओर इराक़ और सीरिया में आतंकवादी कार्रवाईयां और भाई के हाथों भाई की हत्या की जा रही है और क़बाईली और धार्मिक मतभेदों की आग भड़का कर इस्लामी राष्ट्र की एकता को पारा पारा किया जा रहा है।
28 जुलाई 2014 - 17:31
समाचार कोड: 627528
ईरान के राष्ट्रपति डॉ. हसन रूहानी ने इस्लामी देशों के प्रमुखों को ईद फ़ित्र की मुबारक बाद पेश की है।