26 जुलाई 2014 - 17:53
सैयद हसन नस्रूल्लाहः हर दिन कुद्स दिवस का महत्व और अधिक स्पष्ट होता जा रहा है

लेबनान के अल मिनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सय्यद हसन नसरुल्लाह नें जुमे के दिन दक्षिणी बैरूत में अन्तर्राष्ट्रीय क़ुद्स दिवस के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस में भाग लेने के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय क़ुद्स दिवस मुसलमानों को असली मसले की याद दिलाता है ताकि क़ुद्स हमेशा याद रहे

अबनाः लेबनान के अल मिनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सय्यद हसन नसरुल्लाह नें जुमे के दिन दक्षिणी बैरूत में अन्तर्राष्ट्रीय क़ुद्स दिवस के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस में भाग लेने के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय क़ुद्स दिवस मुसलमानों को असली मसले की याद दिलाता है ताकि क़ुद्स हमेशा याद रहे। हसन नसरुल्लाह नें ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी सरकार के हमलों की आलोचना करते हुए कहा कि जब हज़रत इमाम ख़ुमैनी रह. नें इस दिन को अन्तर्राष्ट्रीय क़ुद्स दिवस का नाम दिया था उस समय क़ुद्स मामले के इस्लामी, इलाही और उसकी पवित्रता की याद ताज़ा होती थी और हर साल इस दिन की महत्ता और इसे ज़िन्दा रखे जाने की आवश्यता बढ़ती जा रही है।
हिज़बुल्लाह लेबनान के प्रमुख नें आगे कहा कि ज़ायोनी सरकार नें फ़िलिस्तीन के अन्त के लिये दीर्घकालीन योजना बना रखी है। यही कारण है कि फ़िलिस्तीन को इस्लामी राष्ट्रों के एक महत्वपूर्ण मामले के तौर पर बाक़ी रखा जाना चाहिये। सय्यद हसन नसरुल्लाह नें कहा कि कुछ अरब देश फ़िलिस्तीन और क़ुद्स के मसले की महत्ता से ग़ाफ़िल हुए जा रहे हैं।