अबना: इराक़ी सेना ने कबीलों की मदद से तीन मोर्चों से दाइश के तकफ़ीरी आतंकवादियों पर हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप अल-औजा शहर आज़ाद हो गया है। इस आप्रेशन में तकफ़ीरी आतंकवादी समूह दाइश का तीन सरग़ना मारे गए हैं। इसी रिपोर्ट के अनुसार अल-अंबार में तकफ़ीरी आतंकवादियों का सरग़ना और बीस आतंकवादी मारे गए हैं।
इसी बीच मूसेल की मस्जिद अर्रहमा के इमाम जुमा शेख़ रियाज वासिफ़ अलग़ुरैरी ने कहा है कि आतंकवादी गिरोह दाइश ने इस शहर मूसेल में हज़रत यूनुस अलैहिस्सलाम का मक़बरा ध्वस्त कर दिया है और जिन लोगों ने इस आपराधिक कार्यवाही पर विरोध किया था उन्हें सौ सौ कोड़ों की सज़ा दी गई है। उधर ख़बर है कि इराक में दाइश के साथ अन्य तकफ़ीरी आतंकवादियों की झड़पें हो रही हैं।