26 जुलाई 2014 - 15:24
तेल अवीव के एटमी पॉवर प्लांट पर रॉकेट हमला।

फ़िलिस्तीन के अलयौम अख़बार के अनुसार जेहादे इस्लामी आंदोलन की क़ुद्दस ब्रिगेड ने शुक्रवार की रात को एक बयान जारी करते हुए घोषणा की कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध ने इस्राईल के तसूराक क्षेत्र में स्थित एटमी पॉवर प्लांट पर रॉकेट हमला किया है।

अबना: फ़िलिस्तीन के अलयौम अख़बार के अनुसार जेहादे इस्लामी आंदोलन की क़ुद्दस ब्रिगेड ने शुक्रवार की रात को एक बयान जारी करते हुए घोषणा की कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध ने इस्राईल के तसूराक क्षेत्र में स्थित एटमी पॉवर प्लांट पर रॉकेट हमला किया है। इस बयान में आया है कि फिलिस्तीनी प्रतिरोध ने बैतुल हानून की नईम रोड पर घात लगा कर ज़ायोनी सेना के कुछ अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक सैन्य वाहन को भी आरपीजी का निशाना बनाया गया है।
क़स्साम ब्रिगेड ने यह भी घोषणा की है कि उन्होंने एक और ज़ायोनी जंगी विमान को निशाना बनाया है जबकि 11 ज़ायोनी सैनिकों को मौत की घाट उतार दिया है तथा कई अन्य को घायल कर दिया है। इस तरह अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सरकार के मारे गये सैनिकों की संख्या 80 तक जा पहुंची है।