अहलेबैत समाचार एजेंसी, अबना। सीरिया की सीमा पर पुलिस ने सऊदी अरब की नंबर प्लेट वाली कई गाड़ियां पकड़ी हैं। लेबनान के अल-मयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के सीमा पुलिस अधिकारियों ने इस क्षेत्र के कबीलाई लोगों की मदद से सऊदी नंबर प्लेट वाली 20 गाड़ियां पकड़ लीं और साथ ही हथियारों का अंबार भी पता लगाया है जिस पर सऊदी झंडे और मुहर मौजूद हैं।
एक और खबर यह है कि सीरिया की सेना ने इस देश और लेबनान की सीमा के निकट सशस्त्र समूहों की सीरिया में घुसपैठ के प्रयास को विफल बना दिया। इस लड़ाई में नौ बंदूकधारी मारे गए। इसी तरह सीरिया की सेना ने हवाई हमले में दमिश्क के बाहरी इलाके में स्थित अलक़लमून क्षेत्र में जिबहतुन्नुसरह के हथियारों डब्बो को नष्ट कर दिया। सीरिया से मिली एक खबर में कहा गया है कि सीरियाई सेना के तोपखाने के हमले में दसियों सशस्त्र आतंकवादी मारे गए हैं.।