25 जुलाई 2014 - 18:40
जॉन केरी की मिस्र के विदेशमंत्री से मुलाक़ात।

अमेरिका के विदेशमंत्री, संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव और मिस्र के विदेशमंत्री ने गज्जा पट्टी के विषय पर बातचीत की है।

अमेरिका के विदेशमंत्री, संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव और मिस्र के विदेशमंत्री ने गज्जा पट्टी के विषय पर बातचीत की है। समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जान केरी, बान की मून और सामेह शुकरी ने काहेरा में एक दूसरे से भेंटवार्ता की।
आधे घंटे तक होने वाली इस भेंटवार्ता में गज्जा पट्टी में युद्ध विराम कराने के लिए एक योजना तैयार करने का प्रयास किया गया। अमेरिका के विदेशमंत्री ने कहा कि वह आज दिन के अंतिम समय में पत्रकारों से वार्ता में बतायेंगे कि पिछले एक सप्ताह में उन्हें क्या डियूटी सौंपी गयी थी।