इराक़ में वहाबी आतंकवादियों ने अपने घिनौने अपराध जारी रखते हुए मूसेल शहर में हज़रत यूनुस नबी के रौज़े को ध्वस्त कर दिया।
वहाबी आतंकवादियों ने दानियाल नबी के मज़ार को बम से उड़ाया।
इराक़ में सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड के एक अधिकारी ने गुरुवार को एएफ़पी को बताया, दाइश के वहाबी आतंकवादियों ने हज़रत यूनुस नबी के रौज़े को पूरी तरह ध्वस्त करने से पहले स्थानीय लोगों से दूर रहने के लिए कहा और रौज़े की ओर जाने वाली सभी सड़कों को 500 मीटर पहले ही बंद कर दिया था। ”
उत्तरी इराक़ में हज़रत यूनुस नबी का रौज़ा सबसे मशहूर रौज़ों में है। क़ुरआन में हज़रत यूनुस को यूनुस कहा गया है जबकि बाइबल में उनका नाम जोनह है।