इराक़ की राजधानी बग़दाद में होने वाले एक बार बम के धमाके में दर्जनों लोगों के हताहत व घायल होने की सूचना है।
इराक़ के सूत्रो के अनुसार इराक़ी पुलिस अधिकारियों और चिकित्सा सूत्रों ने घोषणा की है कि बग़दाद में होने वाले बम धमाके में 15 लोग हताहत और दसियों अन्य घायल हो गये। घायलों में कुछ की स्थिति चिंता जनक बताई जा रही है।
संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से पेश किये गये आंकड़ों के अनुसार 2014 में इराक़ में आतंकवादी हमलों में मारे जाने वाले आम नागरिकों की संख्या 5576 हो गयी है जिनमें से 2400 इराक़ी केवल जून महीने में मारे गये हैं और इनमें से 1531 आम नागरिक हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट में आतंकवादी गुट आईएसआईएल के अपराधों की ओर भी संकेत किया गया है।
दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने इराक़ के वरिष्ठ धर्म गुरू आयतुल्लाह सीस्तानी से भेंट की। बान की मून ने इस भेंट के बाद कहा कि आयतुल्लाह सीस्तानी आतंकवाद से मुक़ाबले की आवश्यकता पर बल देते हैं।
उन्होंने पवित्र नगर नजफ़ में संयुक्त संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत निकोलाई मलादीनोफ़ के साथ संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस में कहा कि आयतुल्लाह सीस्तानी ने इराक़ सरकार के क़ानून और देश के संविधान के अंतर्गत आतंकवाद से मुक़ाबले पर बल दिया है। बान की मून ने आयतुल्लाह सीस्तानी को एक युक्तिकर्ता, जागरूक और सकरात्मक सोच वाला धर्मगुरू बताया और कहा कि उन्होंने इराक़ के मुद्दे के संबंध में मार्गदर्शन के लिए आयतुल्लाह सीस्तानी से भेंट की है।
बान की मून ने पलायनकर्ताओं और आईएसआईएल की ओर से निर्दोष नागरिकों पर आक्रमणों की ओर संकेत करते हुए आयतुल्लाह सीस्तानी की उस घोषणा की सराहना की जिसमें उन्होंने धैर्य और सहन तथा साप्रदायिकता के विरुद्ध संघर्ष की नसीहत की है।
25 जुलाई 2014 - 14:48
समाचार कोड: 626691
इराक़ की राजधानी बग़दाद में होने वाले एक बार बम के धमाके में दर्जनों लोगों के हताहत व घायल होने की सूचना है।