अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः लखनऊ में वक्फ बोर्ड मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस लाठीचार्ज पर मौलाना कल्बे जवाद ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जा रहा था लेकिन पुलिस ने आजम खां के कहने पर निर्दोष रोजेदार लोगों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें अनेक लोग घायल हुए हैं।
मौलाना कल्बे जवाद गिरफ़्तार, लखनऊ के हालात तनावपूर्ण।
पुलिस की ज्यादती का शिकार होने वाले लोगों में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया, 'आजम खां के इशारे पर पुलिस ने अचानक आक्रामक रवैया अपना लिया।' सूत्रों के मुताबिक पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज मौलाना जवाद शहीद स्मारक के सामने धरने पर बैठ गए थे जिसके बाद उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया।
मौलाना जव्वाद ने कहा कि शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव होने हैं और आजम खां उसके महत्वपूर्ण पदों पर ऐसे लोगों को बैठाना चाहते हैं जो वक्फ संपत्ति को लूटने का इरादा रखते हैं।
लखनऊ में शिया रोज़ेदारों पर लाठीचार्ज, एक की मौत, 100 से ज़्यादा घायल।
मौलाना जव्वाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव आजम खां को मुसलमानों का बहुत बड़ा नेता समझते हैं जबकि सचाई यह है कि लोकसभा चुनाव में एसपी की हार आजम खां की वजह से ही हुई है। जव्वाद ने दावा किया कि अगर चुनाव आयोग ने आजम खां पर पाबंदी नहीं लगाई होती तो एसपी को जो पांच सीटें मिली हैं वह भी ना मिलतीं।