25 जुलाई 2014 - 11:19
लखनऊ में शिया रोज़ेदारों पर लाठीचार्ज, एक की मौत, 100 से ज़्यादा घायल।

लखनऊ में कैबिनेट मंत्री आजम खां के आवास का घेराव करने जा रहे हजारों की संख्या में शिया मुसलमानों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। जिसके नतीजे में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। इससे ग़ुस्साए लोगों और पुलिस में भी झड़पें हुईं और घटना से ग़ुस्सा शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि आजम खां इस्लाम के नाम पर कलंक हैं।

ईद से पहले की आखिरी जुमे की नमाज के बाद आसिफी इमामबाड़े से जुलूस के रूप में निकले लोगों पर पुलिस ने शहीद स्मारक के सामने बैरिकेडिंग तोड़ने कर लाठीचार्ज किया जिससे एक की मौत हो गई और सौ से अधिक घायल हो गए।
मौलाना कल्बे जव्वाद ने शिया वक्फ बोर्ड में धांधली के खिलाफ करीब 24 घंटे पहले ही आज वक्फ मंत्री आजम खां के आवास विक्रमादित्य मार्ग का घेराव करने का ऐलान किया था। अलविदा की नमाज के बाद मौलाना कल्बे जव्वाद के नेतृत्व में हजारों शिया मुसलमानों ने आजम खां के घर की ओर कूच किया। पुलिस ने इनको रोकने के लिए शहीद स्मारक पर बैरिकेडिंग लगा रखी थी। इन लोगों ने बैरिकेडिंग को पार किया और आगे बढ़ने की कोशिश की। इसे देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने किसी को भी नहीं बख्शा। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे भी चोटिल हो गए। इससे खफा होकर इन लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने परिवर्तन चौक के पास से क्षेत्र को छावनी में बदल दिया।
लाठीचार्ज से जव्वाद काफी आहत दिखे। उन्होंने कहा कि रोजा रखने वालों पर सरकार ने लाठीचार्ज करवा कर अच्छा नहीं किया। उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने में मंत्री आजम खां ने रोजेदारों के ऊपर लाठीचार्ज का आदेश देकर बहुत ही घृणित काम किया है।
मौलाना लंबे समय से शिया वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन की मांग कर रहे हैं, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसी कारण आज मंत्री आवास घेरने का ऐलान किया गया।