24 जुलाई 2014 - 20:27
बान की मून की आयतुल्लाह सीसतानी से मुलाक़ात।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इराक़ के मरजाअ तक़लीद आयतुल्लाह सीसतानी से मुलाकात की है। यू एन ओ के महासचिव ने आयतुल्लाह सीसतानी से मुलाक़ात के बाद कहा है कि आयतुल्लाह सीसतानी ने आतंकवाद से मुकाबले की आवश्यकता पर बल दिया हैं।

अबनाः संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इराक़ के मरजाअ तक़लीद आयतुल्लाह सीसतानी से मुलाकात की है। यू एन ओ के महासचिव ने आयतुल्लाह सीसतानी से मुलाक़ात के बाद कहा है कि आयतुल्लाह सीसतानी ने आतंकवाद से मुकाबले की आवश्यकता पर बल दिया हैं। बान की मून ने नजफ़े अशरफ़ में संयुक्त राष्ट्र संघ के इराक़ में प्रतिनिधि निकोलाई मलादीनोफ़ के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि आयतुल्लाह सीसतानी ने इराक़ी हुकूमत द्वारा कानून और राष्ट्रीय संविधान के अंदर रहकर आतंकवाद के खिलाफ मुकाबले पर जोर दिया है।
बान की मून ने आयतुल्लाह सीसतानी को एक समझदार, जागरूक और सकारात्मक सोच वाली हस्ती बताते हुए कहा कि उन्होंने इराक़ के मुद्दों के बारे में मार्गदर्शन के लिए आयतुल्लाह सीसतानी से मुलाकात की है। बान की मून ने इराक़ी शरणार्थियों और दाइश द्वारा निर्दोष नागरिकों पर हमलों की ओर इशारा करते हुए आयतुल्लाह सीसतानी की उस अपील की सराहना की जिसमें आयतुल्लाह सीसतानी ने धैर्य, सहनशीलता और सांप्रदायिकता के विरुद्ध मुकाबले पर ताकीद की है।