24 जुलाई 2014 - 15:57
आस्ट्रिया में इस्राईली फ़ुटबॉल टीम की हुई पिटाई। + तस्वीरें

ऑस्ट्रिया में इस्राईली फ़ुटबॉल टीम के एक दोस्ताना मैच के दौरान ग़ज़्ज़ा पर हमले के विरुद्ध प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने हमला कर दिया जिसके कारण आयोजकों को मैच पांच मिनट पहले ही ख़त्म करना पड़ा।

अबना: ऑस्ट्रिया में इस्राईली फ़ुटबॉल टीम के एक दोस्ताना मैच के दौरान ग़ज़्ज़ा पर हमले के विरुद्ध प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने हमला कर दिया जिसके कारण आयोजकों को मैच पांच मिनट पहले ही ख़त्म करना पड़ा।

फ़िलिस्तीन का मुद्दा क्यूँ महत्वपूर्ण है?

साल्ज़बर्ग पुलिस के अनुसार गुरुवार को बीस के करीब लोग झंडे और ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली हमले की निंदा करते नारों से भरे प्ले कार्ड के साथ पिच पर पहुंचे, पुलिस का कहना था कि प्रदर्शनकारियों के मकाबी हैफा नामक क्लब की टीम के खिलाड़ियों से झड़पें हुईं जो ऑस्ट्रिया में दोस्ताना मैच खोलने के लिए मौजूद थी मगर झगड़े में कोई घायल नहीं हुआ क्योंकि पुलिस ने हालात को तुरंत कंट्रोल कर लिया था।